फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नायब मंत्रिमंडल में आदमपुर के हिस्से आया इंतजार

Thu, 21 Mar 2024 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
मंडी आदमपुर के विधायक भव्य बिश्नोई।
विज्ञापन
मंडी आदमपुर। मुख्यमंत्री नायब सैनी के मंत्रिमंडल विस्तार में कुलदीप बिश्नोई समेत कई दिग्गज नेताओं को तवज्जो नहीं दी गई। 28 साल से इंतजार कर रहे आदमपुर को एक बार फिर इंतजार ही मिला है। बिश्नोई समाज के लोगों ने जन्माष्टमी के मौके पर हिसार में तत्कालीन सीएम मनोहरलाल से भव्य बिश्नोई के लिए मंत्री पद मांगा था। राजस्थान विधानसभा चुनाव में कुलदीप को सह प्रभारी बनाया गया था। उनके प्रचार क्षेत्र में भाजपा 22 सीटें जीती थीं। राजस्थान में भाजपा सरकार बनने के बाद भव्य को मंत्री या उप मुख्यमंत्री बनाने की चर्चा उठी थी लेकिन ऐसा हो नहीं सका।
विज्ञापन

वर्ष 1996 के बाद से आदमपुर मुख्यमंत्री तो दूर मंत्री पद के लिए भी तरस रहा है। 2022 में आदमपुर से कांग्रेसी विधायक कुलदीप बिश्नोई ने विधायक पद से इस्तीफा देते हुए कांग्रेस को अलविदा कह दिया था और सत्तारूढ़ भाजपा का दामन थाम लिया था। उसके बाद नवंबर 2022 में हुए उपचुनाव में भाजपा ने कुलदीप के बेटे भव्य बिश्नोई को चुनावी रण में उतारा था। उन्होंने कांग्रेस के जयप्रकाश जेपी को 15 हजार से ज्यादा मतों से हराकर आदमपुर की प्रदेश सरकार में हिस्सेदारी करवाई थी। भाजपा से विधायक बनने के बाद उम्मीद जगी थी कि भव्य बिश्नोई को मंत्री बनाया जाएगा, लेकिन उम्मीद आज तक पूरी नहीं हो पाई है।




सभी मंत्रियों को हार्दिक बधाई। नए मंत्री पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। आदमपुर विकास की पटरी पर अग्रसर है, हलके में विकास की गति और तेज करने का प्रयास रहेगा। - भव्य बिश्नोई, विधायक आदमपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें