फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बच्चे पास्ता खाएंगे तो उनकी सेहत बनेगी, उनको नूडल्स खाने की जिद को पूरा करें

Thu, 21 Mar 2024 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बच्चे रोजाना पास्ता, नूडल्स खाएंगे तो उनकी सेहत बनेगी। अब उनकी नूडल्स खाने की जिद को पूरा करें। अगर बच्चे केक की इच्छा जताएं तो खूब खिलाएं। बच्चों के लिए खतरनाक माने जाने वाले यह उत्पाद सेहतमंद बन गए हैं। एचएयू के इंदिरा चक्रवर्ती गृह विज्ञान महाविद्यालय ने पास्ता, नूडल्स, केक में पालक, बाजरा, मशरूम को मिक्स किया है। इनको मैदा के बजाय आटे से तैयार किया जाता है। ऐसे में इनका सेवन बच्चों के लिए फायदेमंद होगा।
विज्ञापन

एचएयू के होम साइंस कॉलेज की ओर से करीब 20 उत्पाद में वैल्यू एडिशन कर उन्हें सेहतमंद बनाया गया है। सामान्य तौर पर बच्चों को नूडल्स, मैगी, पास्ता, केक, बिस्किट नमकीन खूब पसंद आते हैं। होम साइंस कॉलेज की छात्राओं ने इन उत्पादों में पालक, मशरूम, गाजर, रागी, ज्वार, बाजरा का मिश्रण किया है। इनमें शतावरी, अश्वगंधा सहित अन्य औषधीय वस्तुएं मिलाई गई हैं। होम साइंस कॉलेज की ओर से इनका प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इसके बाद आप इस क्षेत्र में स्वरोजगार भी प्राप्त कर सकते हैं।
सूरजकुंड मेले में विदेशियों ने खूब खरीदे उत्पाद
एचएयू के इन्क्यूबेशन सेंटर के जरिए कई लोग इस तरह के प्रशिक्षण लेकर अपना उद्यम स्थापित कर चुके हैं। एचएयू से प्रशिक्षण लेकर कुछ उद्यमियों ने अपने उत्पादों को बाजार में उतार दिया है। ऐसे उत्पाद सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेले में भी पहुंचे। जिन्हें देश-विदेश के लोगों ने खरीदा। एचएयू से प्रशिक्षण प्राप्त कर उत्पाद तैयार करने वाले राजेंद्र कुमार ने बताया कि युवाओं को इस क्षेत्र में आगे आना चाहिए। बाजार में अच्छे खाद्य उत्पादों की मांग हमेशा बनी रहती है। आज के समय लोग अपनी सेहत के प्रति जागरूक हो रहे हैं।
विज्ञापन



ज्वार, मक्की व बाजरे की बनाई नमकीन
मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए ज्वार, बाजरा, रागी, कांगनी, मक्की, जौ, कुट्टू के फ्लेवर की नमकीन भी उपलब्ध हैं। इन नमकीन को घर में ही आसान तरीके से बनाया जा सकता है। इसके लिए प्रशिक्षण के बाद प्रमाणपत्र भी उपलब्ध कराए जाते हैं। इन नमकीन में तेल का उपयोग भी बेहद किया जाता है। ऐसे में इनका उपयोग स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक नहीं होगा। मल्टीग्रेन आटा ब्रेड भी तैयार की जा रही है।

गर्मी में उठाएं शरबत का मजा
इसी कॉलेज की ओर से बेलगिरी सहित कई अन्य फलों के शरबत तैयार किए हैं। गर्मी के मौसम में हानिकारक और महंगे शीतल पेय के बजाय इनका उपयोग किया जा सकता है। एचएयू के गेट नंबर एक के पास स्थित एचएयू मार्ट में ऐसे बिस्किट, केक, शरबत बिक्री के लिए भी उपलब्ध हैं। जिन्हें लागत मात्र पर उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन



स्वरोजगार के लिए यह प्रशिक्षण बेहतर है। इन उत्पादों से बच्चों को सेहतमंद बनाया जा सकेगा। - प्रो. बीआर कांबोज, कुलपति, एचएयू, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें