फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दुबई में होने वाले पैरा यूथ एशियन गेम्स में दमखम दिखाएंगी अवनी

विज्ञापन
 कोच रींकू सांगवान के साथ ​खिलाड़ी अवनी।
विज्ञापन
हिसार। दुबई में होने वाले पैरा यूथ एशियन गेम्स में हिसार की 17 वर्षीय एथलीट अवनी अपना दमखम दिखाने को तैयार है। विद्युत नगर में कोच रींकू सांगवान की देखरेख में अभ्यास कर रही अवनी बुधवार से शुरू हो रहे गेम्स में टी-36 कैटेगरी के तहत डिस्कस थ्रो, 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में भाग लेंगी। अवनी 11 दिसंबर को 100 मीटर दौड़ और 13 दिसंबर को डिस्कस थ्रो में दम दिखाएंगी। ये गेम्स 17 दिसंबर तक चलेंगे।
विज्ञापन

अवनी ने 2019 में एथलेटिक्स की शुरुआत की थी और अब तक राष्ट्रीय स्तर पर 15 से अधिक पदक जीत चुकी है। अवनी ने इस बार भी अपनी कोच से स्वर्ण पदक जीतने का वादा किया है। वर्तमान में कोच रींकू सांगवान के पास लगभग 50 एथलीट अभ्यासरत हैं।
कोच रींकू को मिला कोच अवाॅर्ड, 10 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि
खेल विभाग में कार्यरत कोच रींकू सांगवान के खिलाड़ी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। 2023 में पैरा खिलाड़ी मोनू घणघस ने एशियन गेम्स में डिस्कस थ्रो में रजत और शॉटपुट में कांस्य पदक जीता था। हरियाणा सरकार ने मोनू को 1 करोड़ 80 लाख रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया था। इसी दौरान सितंबर माह में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कोच रींकू को कोच अवाॅर्ड देकर 10 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की थी। रींकू अब तक 50–60 नेशनल और 15 इंटरनेशनल खिलाड़ी तैयार कर चुकी हैं। खास बात यह है कि उनके 85 वर्षीय ससुर जोगीराम पानू भी उनके साथ अभ्यास करते हैं। उन्होंने हाल ही में नवंबर में हुई 23वीं एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 और 200 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीते थे। वहीं 22 से 31 अक्तूबर तक बहरीन में हुए यूथ एशियन गेम्स में खिलाड़ी रवि ने चौथा स्थान हासिल किया था, जो कि बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें