फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ऑटो चालक ने फंदा लगा की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जयदेव नगर में वीरवार दोपहर करीब ढाई बजे 35 वर्षीय रवि कुमार ने पंखे के हुक में रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। वह चार बहनों का इकलौता भाई था। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रवि चार बहनों का इकलौता भाई था। कुछ समय पहले उसका पत्नी के साथ संंबंध विच्छेद हो चुका था। वह करीब 12 साल के बेटे यश को पास रखता था। उसकी पत्नी बेटी को मायके में ले गई थी। रवि के माता-पिता दोपहर को छत पर थे। उसका बेटा यश बाहर से घर आया। अनहोनी की आशंका हुई तो उसने छत पर जाकर दादा-दादी को सूचना दी। बाद में पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो रवि फंदे में लटकता मिला। पड़ोसियों ने उतारा तो उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर जाकर शव कब्जे में लिया। मृतक के पिता धर्मबीर सिंह ने पुलिस को बताया कि रवि का पत्नी से तलाक हो गया था। जिस कारण वह मानसिक तौर पर परेशान रहता था। उसने उसी के चलते यह कदम उठाया है। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें