13 वर्षीय लड़की के अपहरण का प्रयास
हिसार। शहर निवासी एक महिला ने दो युवकों पर उसकी 13 वर्षीय बेटी का अपहरण करने का केस दर्ज कराया है। एचटीएम थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी बेटी एक नंवबर को रात 9 बजे के करीब घर से किरयाणे की दुकान पर सामान लेने गई थी। वह काफी देर तक वापस नहीं आई। उसने अपनी बेटी को कई जगह खोजा लेकिन वह नहीं मिली। रात 11 बजे उसकी बेटी वापस घर आई। उसकी बेटी ने बताया कि जब वह दुकान पर जा रही थी तो बाइक सवार दो युवक उसके पीछा करने लगे। एक ने मुंह दबाकर उसे जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बिठा लिया । कुछ आगे नाले के पास गिरा दिया। उसने हाथापाई कर खुद को बचाया। महिला ने बताया कि उसकी बेटी को आरोपित नशीला पदार्थ सुंघा कर ले गए। ब्यूरो