हिसार। जिले के गांव दाहिमा गांव में पुराने हनुमान मंदिर के सामने कूड़ा-कचरा डालने को लेकर विवाद हो गया। विरोध करने पर आरोपियों ने चचेरे भाइयों की आंखों पर पहले पेंट फेंका और दोनों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सदर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
जांच अधिकारी ईश्वर के अनुसार, पुलिस को दी शिकायत में दाहिमा निवासी सुशील ने बताया कि वह मजूदरी करता है। 17 जून को पड़ोसी राजेश ने उसके घर के पास पुराने हनुमान मंदिर के सामने कूड़ा फेंक दिया। शाम को वह चचेरे भाई सुरेश के साथ मंदिर के सामने खड़ा था। इसी दौरान राजेश वहां आया तो उसने उसे मंदिर के सामने कूड़ा न डालने को लेकर टोका।
इस पर आरोपी उसके साथ गाली-गलौज करने लगा और विरोध करने पर उसने हाथ में लिए हुए डिब्बे से पेंट उन दोनों की आंखों में फेंक दिया। उसके बाद दोनों पर हाथ में लिए नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। ब्यूरो