फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बेटी के रिश्ते से इन्कार करने पर श्रमिक पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। तोशाम रोड स्थित गांव भोजराज में पड़ोसी ने श्रमिक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घायल श्रमिक ने बताया कि उसकी बेटी नाबालिग है। पड़ोसी ने नाबालिग बेटी का रिश्ता अपने बेटे के साथ तय करने की बात कही। जब उसने इन्कार किया तो हमला कर दिया। परिजन घायल को नागरिक अस्पताल ले गए। वहीं, आजाद नगर थाना प्रभारी साधुराम ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में उपचाराधीन भोजराज निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह मजदूरी करता है। गांव का एक व्यक्ति सब्जी बेचने का काम करता है। वह सुबह घर के बाहर आया और कहा कि तेरी बेटी का रिश्ता मेरे बेटे से कर दे। यह सुनकर उसने कहा कि मेरी बेटी अभी 13 साल की है। वह उम्र कम में बेटी का रिश्ता नहीं कर सकता। इस पर पड़ोसी तैश में आ गया और तेजधार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें