नारनौंद के राखीगढ़ गांव में खोजी कुत्ते के सहारे नशा खोजती पुलिस। स्रोत : विभाग
बास। जिले में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस ने कई इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। हालांकि इस दौरान कोई प्रतिबंधित नशीली वस्तु नहीं मिली।
शुक्रवार शाम से शनिवार सुबह तक नारनौंद और बास थाना पुलिस ने स्नीफर डॉग (खोजी कुत्ता) की टीम के साथ कई स्थानों पर छापे मारे। पुलिस ने गांव के कई घरों, खेतों, नलकूपों, ढाणियों और आसपास के क्षेत्रों में गहन तलाशी अभियान चलाया। पुलिस टीम ने गांवों की गली–मोहल्लों, सुनसान स्थानों और संदिग्ध अड्डों पर बारीकी से जांच की। हांसी के एसपी अमित यशवर्धन ने नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगाद्ध उन्होंने आम लोगों से भी अभियान में सहयोग की अपील की है। संवाद