फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना आईडी अल्ट्रासाउंड नहीं किया तो धुना

Thu, 12 Dec 2013 07:21 PM IST
सफीदों (जींद)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी रोड स्थित गीता मैमोरियल अस्पताल में वीरवार को डंडाें और तेजधार हथियाराें से लैस डेढ़ दर्जन लोगों ने जमकर तोड़-फोड़ की।
विज्ञापन


हमलावरों ने चिकित्सक सहित स्टाफ के चार लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। बाद में हमलावर युवक बोलेरो गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। पुलिस ने चिकित्सक मुनीश गर्ग की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डॉ. गर्ग ने आरोप लगाया कि आईडी न होने के कारण कुछ लोगों को अल्ट्रासाउंड से मना किया गया था, उन्होंने ही हमला किया है।


गीता मैमोरियल अस्पताल में वीरवार सुबह डंडों और तेजधार हथियारों से लैस युवक अंदर घुस आए। युवकों ने अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। अस्पताल संचालक डॉ. मुनीश गर्ग और स्टाफ के सदस्यों ने तोड़-फोड़ कर रहे युवकों का विरोध किया तो युवकों ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


जिसमें डॉ. गर्ग, मंजीत, महावीर और सीमा को चोट आई। युवकों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और अस्पताल में लगे शीशों व दरवाजों को तोड़ डाला। कैमिस्ट की दुकान को भी काफी नुकसान पहुंचाया। घटना की सूचना पाकर डीएसपी सफीदों वीरेंद्र सिंह, सफीदों थाना प्रभारी रमेशचंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।


डॉ. मुनीश गर्ग ने बताया कि बुधवार को कुछ युवक एक महिला का अल्ट्रासाउंड करवाने आए थे। महिला की कोई भी आईडी न देने पर उन्होंने अल्ट्रासाउंड करने से मना कर दिया। महिला के साथ आए युवकों ने दबाव देते हुए अल्ट्रासाउंड करने को कहा। जब उन्होंने साफ मना कर दिया तो युवक भड़क उठे और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए चले गए। चिकित्सक ने आरोप लगाया कि हमला उन्हीं युवकों ने किया है। बोलेरो गाड़ी का नंबर पुलिस को दे दिया गया है।
विज्ञापन



सफीदों थाना प्रभारी रमेशचंद्र ने बताया कि चिकित्सक की शिकायत पर मारपीट, तोड़फोड़ करने, जान से मारने की धमकी देने, निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें