सिवानी मंडी में बंदरों के हमले में घायल पार्षद प्रतिनिधि संजय कौशिक को अस्पताल ले जाते पार्षद न
सिवानी मंडी। शहर में सक्रिय बंदरों के झुंड ने शनिवार शाम वार्ड संख्या-सात के पार्षद प्रतिनिधि संजय कौशिक पर दिनदहाड़े हमला कर दिया। इससे उनके हाथ-पैर में चोट लगी। पार्षद नरेंद्र ख्यालिया और पार्षद आनंद जांगड़ा ने उन्हें सरकारी अस्पताल में पहंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया।
संजय ने बताया कि वह लंबे समय से नगर पालिका सचिव और चेयरपर्सन से बंदरों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका बंदरों को नहीं पकड़ सकी है। इस कारण बच्चों और बुजुर्गों को घरों में बंद रहना पड़ रहा है। लोग अपने घरों में जालियां लगवाने के लिए मजबूर हो गए हैं।