हिसार। करनाल के श्रीराम ग्लोबल स्कूल में हुई सीबीएसई नेशनल योगासना प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं। ट्रेडिशनल इवेंट में टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। इनमें पार्थ सैनी, भाविका सुरा, इमरान, शौर्यवीर और अगसत्य शामिल हैं। इसी प्रकार ट्रेडिशनल एकल इवेंट में पार्थ ने रजत और आर्टिस्टिक एकल इवेंट में पार्थ ने स्वर्ण पदक हासिल किए हैं।
वहीं, रिदमिक एकल इवेंट में इमरान ने भी स्वर्ण पदक जीता है। प्रतियोगिता 12 से 16 सितंबर तक आयोजित हुई थी। सभी खिलाड़ी सेंट मैरी स्कूल में कोच बसंत कुमार के पास अभ्यास कर रहे हैं। कोच बसंत कुमार ने बताया कि पार्थ 10 साल और इमरान 8 साल से योग का अभ्यास कर रहा हैं। इससे पहले भी दोनों खिलाड़ी कई पदक अपने नाम कर चुके हैं। नेशनल चैंपियनशिप में पार्थ सैनी 10 से ज्यादा पदक जीत चुका हैं। वहीं, इमरान ने भी 8 पदक अपने नाम किए हैं। यहां से अब खिलाड़ी रेवाड़ी में चल रही राज्य स्तरीय स्कूल चैंपियनशिप में भाग लेने पहुंचें है। स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया जाएगा।
इस चैंपियनशिप में पदक के आधार पर अब पार्थ सैनी और इमरान का खेलो इंडिया में चयन किया गया है। दोनों खिलाड़ी अब मार्च-अप्रैल में होने वाले खेलो इंडिया में दमखम दिखाएंगे। हालांकि अभी तक शेड्यूल जारी नहीं हुआ है कि गेम्स कहा होंगे। कोच बसंत कुमार का कहना है कि हर बार टूर्नामेंट में खिलाड़ी पदक जीत कर नाम चमका रहे हैं। अब योग के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ रहा है।