फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सहायक सफाई निरीक्षक पर लगाया यूनियन पदाधिकारी के बारे में गाली गलौज करने का आरोप, 72 घंटे का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर पालिका कर्मचारी संघ ने नगर निगम के एक सहायक सफाई निरीक्षक पर यूनियन के पदाधिकारी के बारे में गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। सहायक सफाई निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर संघ ने शुक्रवार को निगमायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई के लिए निगम प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया। यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर निगम प्रशासन कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता है तो यूनियन आंदोलन करने पर मजबूर होगी।
विज्ञापन

निगमायुक्त के नाम सौंपे गए ज्ञापन में नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई हिसार के प्रधान सुरेंद्र व सचिव अनिल ने बताया कि कार्यवाहक दरोगा राजेश बागड़ी नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य के उपप्रधान भी हैं। 9 सितंबर को वह अवकाश पर थे। उस दिन एक सहायक सफाई निरीक्षक हाजिरी लेने गया, जहां राजेश बागड़ी की भी ड्यूटी थी। सहायक सफाई निरीक्षक ने कर्मचारी से पूछा कि राजेश बागड़ी कहां है। कर्मचारियों ने कहा कि वह अवकाश पर है। इसके बाद सहायक सफाई निरीक्षक ने राजेश बागड़ी के बारे में अपशब्द व जातिसूचक शब्द बोले। संघ निगम प्रशासन से मांग करता है कि सहायक सफाई निरीक्षक के खिलाफ विभागीय व कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें