फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दो नशा तस्करों की 60 लाख की संपत्ति अटैच

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हिसार पुलिस ने दो नशा तस्करों की लगभग 60 लाख रुपये की संपत्तियों को अटैच किया है। कार्रवाई में फतेहाबाद के गांव चौबारा निवासी मनदीप उर्फ पंजाबी और हिसार के बयानाखेड़ा निवासी नवीन की चल-अचल संपत्तियां शामिल हैं।
विज्ञापन

मनदीप की पत्नी के नाम चौबारा में 22 कनाल 16 मरला भूमि और नवीन के नाम एक ट्रक को अटैच किया गया। जांच में यह पाया गया कि दोनों आरोपी लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त थे और अपनी कमाई को संपत्तियों में निवेश कर रहे थे।
पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने कहा कि एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68-एफ के तहत यह कार्रवाई की गई है। हिसार पुलिस जिले में सक्रिय सभी नशा तस्करों की सूची तैयार कर रही है और उनकी अवैध संपत्तियों की अटैचमेंट प्रक्रिया जारी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ सिर्फ आपराधिक मामलों में ही नहीं, बल्कि उनकी अवैध कमाई पर भी सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


हिसार। 10 ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार
हिसार। पुलिस ने सोमवार को हिसार बस स्टैंड गेट से बलबीर सिंह (गांव पीरावालीं) को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को बस स्टैंड पर नशीले पदार्थ के बारे में सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर, ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बलबीर सिंह की तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास एक पॉलिथीन की थैली में 10 ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर हिसार में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें