फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: फ्री में मांगी बीयर, नहीं दी तो ठेके के सेल्समैन को पीटा

Thu, 21 Nov 2024 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सिवानी मंडी। गांव नलोई स्थित शराब के ठेके पर कार्यरत एक कर्मचारी को बीयर की बोतल फ्री में देने से मना करना मंहगा पड़ गया। दो युवकों ने सेल्समैन के साथ जहां मारपीट की वहीं उसे धमकी भी दी। बहरहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मामला 11 नवंबर की रात का है। गांव नलोई स्थित शराब के ठेके पर कार्यरत राजस्थान के चूरू जिले का निवासी सेल्समैन चंदन सिंह ने बताया कि गत 11 नवंबर को साढ़े 12 बजे ठेके के अंदर सो रहा था। इसी दौरान नलोई निवासी मुकेश व उसके साथ एक अन्य व्यक्ति आया और उसे उठाकर महेंद्र से बात करने के लिए बोला और अपना फोन दे महेंद्र से बात करवाई तो उसने कहा कि ठेके पर जो खड़ा है जो वह बीयर मांग रहा है उसे दे दे और वह भी बिना पैसे के। जिस पर उसने बीयर देने से मना कर दिया तो मुकेश व अन्य लड़कों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट शुरू कर दी। शराब के ठेके में पत्थर मारने से काफी बोतलें भी टूट गई। इस दौरान महेंद्र अपनी बाइक लेकर आया और दोनों को बैठा कर ले गया। पुलिस ने शिकायत के बाद अब मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें