फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी (हिसार)। विजिलेंस टीम ने स्थानीय बस स्टैंड पर चेक बाउंस के एक मामले में गिरफ्तारी न करने की एवज में पांच हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में तोशाम पुलिस थाना में कार्यरत एएसआई दयानंद को गिरफ्तार किया है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। इस संबंध में भकलाना निवासी सुनील ने विजिलेंस में शिकायत दी थी।
विज्ञापन

विजिलेंस को दी गई शिकायत में हांसी तहसील के भकलाना गांव निवासी सुनील ने बताया कि चेक बाउंस का एक मामला तोशाम अदालत में चल रहा है। अदालत से गिरफ्तारी वारंट जारी हो गए है। सोमवार को तोशाम थाना से एएसआई दयानंद वारंट की तामील करवाने के लिए घर पर आया था। उसने कहा कि गिरफ्तारी से बचना है तो पांच हजार रुपये देने होंगे। पुलिसकर्मी को कहा कि अभी रुपये नहीं है, मंगलवार को दे दूंगा, तब तक उसे गिरफ्तार न करें। एएसआई ने बात मान ली और मंगलवार तक का समय दे दिया।
विजिलेंस टीम ने शिकायत के आधार पर टीम का गठन किया और शिकायतकर्ता को पाउडर लगे पांच हजार रुपये दिए। शिकायतकर्ता ने एएसआई दयानंद को बस स्टैंड पर बुलाया और उसे रुपये दे दिए। इस दौरान टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें