फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मंत्री आवास घेरने निकलीं आशा वर्कर्स और पुलिस में टकराव, 100 मीटर दूर गाड़ा टेंट

विज्ञापन
हिसार आशा वर्कर को स्थानीय निकाय मंत्री डॉक्टर कमल गुप्ता के आवास की ओर जाने से रोकते पुलिसकर्म
विज्ञापन
हिसार। आशा वर्कर्स अपने 24 घंटे के पड़ाव को लेकर बुधवार को शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के आवास का घेराव करने निकलीं। इस दौरान आशा वर्कर्स को रोकने के लिए पुलिस ने मंत्री आवास से पहले ही बैरिकेड्स लगा दिए थे। दोपहर करीब एक बजे जब आशा वर्कर्स ने बैरिकेड्स को पार करने का प्रयास किया तो पुलिस के साथ टकराव हो गया। दोनों ओर से जोर आजमाइश का दौर चला। इस दौरान कहासुनी से लेकर धक्का-मुक्की तक हुई। बाद में आशा वर्कर्स मंत्री आवास से करीब 100 मीटर दूर सड़क किनारे टेंट गाड़ बैठ गईं।
विज्ञापन

पिछले लंबे समय से आंदोलनरत आशा वर्कर्स बुधवार को मधुबन पार्क में एकत्र हुईं। इसके बाद जिला प्रधान सीमा के नेतृत्व में शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के आवास पर पड़ाव डालने के लिए निकलीं। संचालन जिला सचिव अनीता व कृष्ण ने किया। मंत्री आवास से कुछ दूर पहले पुलिस की ओर से लगाए बैरिकेड्स को पार करने के लिए करीब 10 मिनट तक टकराव जारी रहा।
राज्य कमेटी की उपाध्यक्ष कमलेश ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बातचीत हो चुकी है। अभी तक आशा वर्कर्स की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। 30 अक्तूबर को दिल्ली संसद मार्च करेंगी। आशा वर्कर्स की मुख्य मांग वेतन 26000 रुपये करने की है। इस मौके पर सीआईटीयू जिला सचिव मनोज कुमार, उपाध्यक्ष कामरेड सुरेश कुमार, भवन निर्माण यूनियन के जिला कोषाध्यक्ष रणधीर, ब्लॉक प्रधान वीरेंद्र, सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व प्रधान सुरेंद्र मान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें