हिसार में आयोजित आर्यसमाज कल पाखंड खंडन संगोष्ठी के प्रतिभागी।
- फोटो : 1
हिसार। आर्य समाज हरियाणा के आह्वान पर आयोजित पाखंड खंडन संगोष्ठी में पाखंड के विरुद्ध संघर्ष के लिए 51 सदस्यीय संघर्ष समिति का गठन किया गया। बैठक में रामपाल की जमानत रद्द करने की मांग भी की गई।
बैठक की अध्यक्षता आर्य समाज के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी आदित्यवेश ने की। उन्होंने कहा कि भारत में पाखंड रहने तक उनका पुरुषार्थ अखंड और प्रचंड रहेगा। गुरुकुल धीरणवास के कार्यकारी प्रधान सूबे सिंह आर्य ने कहा कि आर्य समाज पाखंड के खिलाफ संघर्ष कर रहा है। इस दौरान गुरुडम नामक नया गाना भी जारी किया गया। इसे भजनोपदेशक रामनिवास ने गाया और रामराख आर्य ने लिखा है।
संगोष्ठी में आठ प्रस्ताव पारित हुए। इनमें महापुरुषों के अपमान की निंदा, रामपाल दास की जमानत निरस्त करने, धनाना धाम में मशीनगन लहराने व धमकी देने की घटना पर कार्रवाई तथा एआई और सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर कानूनी कार्रवाई की मांग शामिल है। आर्य समाज ने वैदिक एवं वैज्ञानिक विचारों के प्रचार, पाखंड व नशे के विरुद्ध जनजागरण अभियान चलाने और सर्वखाप पंचायतों व अन्य संगठनों को साथ लेने का निर्णय लिया।
पंचायतों से आपराधिक मामलों के आरोपियों का महिमामंडन न करने की अपील की गई। राजनेताओं के रामपाल दास के डेरे में जाने के स्क्रीनशॉट लेने का भी निर्णय लिया गया।
संगोष्ठी में आठ प्रस्ताव पारित हुए। इनमें महापुरुषों के अपमान की निंदा, रामपाल दास की जमानत निरस्त करने, धनाना धाम में मशीनगन लहराने व धमकी देने की घटना पर कार्रवाई तथा एआई और सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर कानूनी कार्रवाई की मांग शामिल है। आर्य समाज ने वैदिक एवं वैज्ञानिक विचारों के प्रचार, पाखंड व नशे के विरुद्ध जनजागरण अभियान चलाने और सर्वखाप पंचायतों व अन्य संगठनों को साथ लेने का निर्णय लिया। पंचायतों से आपराधिक मामलों के आरोपियों का महिमामंडन न करने की अपील की गई। राजनेताओं के रामपाल दास के डेरे में जाने के स्क्रीनशॉट लेने का भी निर्णय लिया गया।