फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: उज्बेकिस्तान में मुक्केबाजी का दम दिखाएंगी आर्य नगर की सोनिया

विज्ञापन
गांव आर्यनगर निवासी मुक्केबाज सोनिया।
विज्ञापन
हिसार। गांव आर्य नगर निवासी मुक्केबाज सोनिया का चयन पहली बार एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। अब सोनिया पुणे में 15 दिनों तक विशेष प्रशिक्षण लेंगी। इसके बाद वह उज्बेकिस्तान में एक से 15 मई तक प्रस्तावित प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

हाल ही में पटियाला में आयोजित ट्रायल में सोनिया ने शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने तेलंगाना की खिलाड़ी को 5-0 से हराकर खिताब जीता और एशियन चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में जगह पक्की की।उनके कोच मेवा सिंह ने बताया कि सोनिया की मेहनत और लगन रंग लाई है।
शुरुआत में सोनिया ने एथलेटिक्स और फिर वेटलिफ्टिंग का अभ्यास किया, लेकिन उनकी सलाह पर मुक्केबाजी शुरू की। पहले ही पंच पर वह घबरा गईं और खेल छोड़ने का मन बना लिया लेकिन कोच और परिवार के हौसले से उन्होंने खुद को संभाला और लगातार सफलता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें