फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में सर्द रातों की दस्तक: तीन दिन तक कोहरे का येलो अलर्ट, महेंद्रगढ़ रहा सबसे ठंडा

Thu, 26 Nov 2026 10:18 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप तेज हो गया है। इस कड़ी में महेंद्रगढ़ 7.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है। रातें ठंडी हो रही हैं और सुबह कोहरे की चादर छाने के आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। 28 नवंबर तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। वहीं, रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

विज्ञापन


नवंबर के आखिरी सप्ताह में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। महेंद्रगढ़ 7.8 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। वहीं, हिसार और करनाल में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फतेहाबाद में रात का तापमान 8.9 डिग्री रहा।

मौसम में बदलाव की मुख्य वजह पहाड़ी राज्यों में हुई बर्फबारी है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई देने लगा है। इसके चलते रात का तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री नीचे चल रहा है। नवंबर में बारिश की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि अगले तीन दिन सुबह के समय कोहरे का प्रभाव अधिक रहेगा। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, 30 नवंबर तक मौसम पूरी तरह साफ रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें