फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती : 2460 में से 329 युवा दौड़ में पास

Wed, 03 Aug 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
आर्मी भर्ती - फोटो : bureau
विज्ञापन
महावीर स्टेडियम में चल रही सेना की भर्ती के आखिरी दिन मंगलवार को हिसार शहर के युवा दौड़े। 2460 युवाओं ने दौड़ में भाग लिया। सेना अधिकारियों ने सबसे पहले सभी युवाओं की लंबाई मापी। इसके बाद दौड़ कराई गई। दौड़ में केवल 329 युवा ही दौड़ में सफल हो सके। बाकी युवक भर्ती के लिए निर्धारित समय में दौड़ पूरी नहीं कर सके।
विज्ञापन


सेना में भर्ती होने के लिए शहर के 3699 युवाओं ने आवेदन किया हुआ था। लेकिन 2440 युवा ही भर्ती में शामिल होने के लिए आए। इन युवाओं में से जीडी सोल्जर में भर्ती होने के लिए आए 150 युवा लंबाई का मानक ही पूरा नहीं कर सके और भर्ती में ही बाहर हो गए।

वहीं क्लर्क के लिए आए युवाओं में से 18 युवाओं को अपनी हाइट को लेकर ही निराशा झेलनी पड़ी। बाकी युवाओं को 150 के ग्रुप में दौड़ाया गया।


दौड़ में जीडी सोल्जर में 1073 आवेदकों ने किस्मत आजमाई। इनमें से 146 आवेदक पास हुए। क्लर्क पद के लिए 1387 आवेदकों ने ट्रैक पर दौड़ लगाई। इनमें से 183 आवेदक दौड़ में पास हुए।
विज्ञापन



सेना भर्ती के निदेशक कर्नल आर. रंजन ने बताया कि हिसार में जीडी के लिए 1755 और क्लर्क के लिए 1944 आवेदकों ने सेना में भर्ती होने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था। जीडी में 1223 आवेदक और क्लर्क में 1405 आवेदक आए। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के डीएस की भर्ती प्रक्रिया हुई। इसमें 18 आवेदक आए, जो प्रथम चरण में पास हो गए।

28 अगस्त को होगी आवेदकों की लिखित परीक्षा
सेना भर्ती के निदेशक कर्नल आर रंजन ने बताया कि हिसार और सिरसा जिले के सभी आवेदक जो भर्ती प्रक्रिया के सभी चरण पूरे कर चुके हैं, उनकी लिखित परीक्षा 28 अगस्त को हिसार कैंट में होगी। इन सभी को प्रवेश कार्ड दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें