फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जीजेयू में वर्किंग प्रोफेशनल एमबीए के लिए 6 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एमबीए वर्किंग प्रोफेशनल में दाखिला लेने के लिए अभ्यर्थी 6 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कोर्स में 30 सीटें निर्धारित की गई हैं। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.gjust.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रवेश के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया विश्वविद्यालय के हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस (एचएसबी) में आयोजित की जाएगी। पहली काउंसलिंग 7 अगस्त, दूसरी 8 अगस्त तथा तीसरी काउंसलिंग 12 अगस्त को प्रातः 10 बजे से शुरू होगी। इवनिंग में वीकेंड पर लगेंगी क्लासें एमबीए वर्किंग प्रोफेशनल कोर्स में दाखिला लेने वाले कामकाजी अभ्यर्थियों के लिए क्लासें वीकेंड पर इवनिंग सेशन में लगाए जाएंगी। इससे अभ्यार्थियों को जॉब के साथ बिजनेस में अपनी डिग्री पूरी करने का अवसर भी मिलेगा। कोर्स के लिए पात्रता कोर्स में दाखिले के लिए अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम तीन वर्षीय स्नातक डिग्री होनी चाहिए। सामान्य श्रेणी के लिए न्यूनतम 50% अंक और आरक्षित श्रेणियों के लिए 47.5% अंक होने अनिवार्य हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास एआईसीटीई के नियमों के अनुसार अनुभव होना चाहिए। यह कोर्स विशेष रूप से उन विद्यार्थियों व कामकाजी पेशेवरों के लिए उपयुक्त है, जो शाम के समय उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें