फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जीजेयू में दाखिले के लिए अब 26 तक करें आवेदन

Fri, 20 Jun 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। विद्यार्थियों और अभिभावकों की मांग पर गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) ने पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 26 जून कर दी है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि तकनीकी व अन्य कारणों के चलते बहुत से इच्छुक विद्यार्थी दाखिले के लिए आवेदन करने से वंचित रह गए हैं। इसलिए विश्वविद्यालय ने पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सों में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि सभी कोर्स रोजगारोन्मुखी हैं और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप संचालित किए जा रहे हैं।
नेट बैंकिंग या क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड आदि से फीस जमा करने की अंतिम तिथि 26 जून है। 26 जून को ही ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि है। ऑनलाइन आवेदन में अपडेट या सुधार करने की अंतिम तिथि 27 जून है। 28 जून को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रवेश पत्र उपलब्ध होंगे। खेल व एनएसएस के टेंटेटिव वेटेज अंक 30 जून को वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दिए जाएंगे। 01 जुलाई तक उम्मीदवार ई-मेल से खेल व एनएसएस के टेंटेटिव वेटेज अंकों के बारे में आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें