फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग ने लोकनृत्य दलों से अनुबंध के लिए मांगे आवेदन

Tue, 20 Feb 2024 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में लोकनृत्य दलों के पंजीकरण के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक दल 29 फरवरी तक विभाग की मेल आईडी artandcultureaffairshry.gmail.com पर आवेदन कर सकते हैं। राज्य के पंजीकृत लोक नृत्य दलों को ही विभाग की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए अनुबंधित किया जाएगा।
विज्ञापन


डीआईपीआरओ संदीप हुड्डा ने टीम लीडर और सह-कलाकारों से संबंधित हिदायतों की जानकारी देते हुए बताया कि कोरियोग्राफर व टीम लीडर के नृत्य विधा से संबंधित दस्तावेजों को जमा करवाना अनिवार्य है। कोरियोग्राफर की न्यूनतम आयु 35 वर्ष और सह-कलाकारों की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि किसी एक दल में पंजीकृत सदस्य केवल अपने पंजीकृत दल में ही प्रस्तुति दे सकेगा, अन्यथा विभाग द्वारा उसके पूर्ण दल का पंजीकरण रद्द कर दिया जाएगा। दल के सदस्य पर किसी भी प्रकार का कोर्ट केस नहीं होना चाहिए, अन्यथा उसका पंजीकरण रद्द करने के साथ विभाग की ओर से आयोजित किसी भी कार्यक्रम में प्रस्तुति का कार्य नहीं दिया जाएगा। सभी कलाकार पारंपरिक व साफ-सुथरी वेशभूषा में होने अनिवार्य हैं। किसी भी दलों को अग्रिम व नकद राशि नहीं दी जाएगी। कलाकार कई माह से इस प्रक्रिया का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें