फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर तक बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए केंद्रीय छात्रवृत्ति योजनाओं के आवेदन और सत्यापन की समय-सीमा बढ़ा दी गई है। राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) पर संचालित योजनाओं के तहत अब विद्यार्थी निर्धारित तिथियों तक आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 15 नवंबर और पोस्ट-मैट्रिक व टॉप क्लास छात्रवृत्ति के लिए 30 नवंबर तक आवेदन जमा होंगे। सत्यापन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक निर्धारित की गई है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी महाबीर गोदारा ने बताया कि प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं (केवल शिक्षा विभाग एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की योजनाएं) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर है। संस्थान स्तर पर आईएनओ सत्यापन 30 नवंबर तक और जिला, राज्य एवं मंत्रालय स्तर पर सत्यापन 15 दिसंबर तक होगा।
विज्ञापन

इसी प्रकार पोस्ट-मैट्रिक एवं टॉप क्लास केंद्रीय छात्रवृत्ति योजनाओं (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की योजनाओं को छोड़कर) के लिए आवेदन 30 नवंबर तक किए जा सकेंगे। इन योजनाओं में संस्थान स्तर पर सत्यापन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर और जिला, राज्य एवं मंत्रालय स्तर पर सत्यापन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें