फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: राशन डिपो के लाइसेंस के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई, अब 25 तक चलेगी प्रक्रिया

Wed, 11 Nov 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। प्रदेश में 2,651 रिक्त उचित मूल्य की दुकानों (राशन डिपो) के लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 नवंबर 2026 कर दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने इच्छुक और पात्र आवेदकों को अतिरिक्त समय दिया है। डीसी राहुल नरवाल ने बताया कि आवेदक बढ़ी हुई अवधि का लाभ उठाकर निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।
डीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 10 अक्तूबर 2026 को इस पहल की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य गरीब और पात्र परिवारों को राशन की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित करना है। विशेष रूप से उन क्षेत्रों में राशन वितरण की सुविधा बढ़ाई जाएगी जहां उचित मूल्य की दुकानें दूर स्थित हैं। इसके साथ ही युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना और महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना भी योजना के प्रमुख उद्देश्य हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक हरियाणा अंत्योदय सरल पोर्टल https://saralharyana.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया, पात्रता संबंधी शर्तों और जरूरी दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://haryanafood.gov.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें