फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नशे काे ना कहने की अपील...खेल और शिक्षा से कल संवारने का आह्वान

Fri, 10 Jul 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। नशे के अंधकार को मिटाकर युवाओं के जीवन में सकारात्मकता का सवेरा लाने के संकल्प के साथ जिला पुलिस की ओर से नशा मुक्त हांसी अभियान के तहत निरंतर जागरूकता कार्यक्रमों का महायज्ञ चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद कुमार ने कहा कि इस अभियान का मूल ध्येय युवा पीढ़ी को नशे के विनाशकारी दुष्प्रभावों से सचेत करना और उनके कदमों को शिक्षा, खेल तथा एक ऊर्जावान जीवनशैली की ओर मोड़ना है ताकि एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज की नींव रखी जा सके।
विज्ञापन

उन्होने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। यदि युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और अच्छे संस्कारों को अपनाते हैं तो वे न केवल अपने परिवार, बल्कि समाज और राष्ट्र का नाम भी गौरवान्वित कर सकते हैं। नशा किसी समस्या का समाधान नहीं है बल्कि यह व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और भविष्य को नुकसान पहुंचाने वाला गंभीर सामाजिक संकट है।
उन्होंने बताया कि जिला हांसी पुलिस की नशा मुक्ति टीम की ओर से स्कूलों, कॉलेजों, आईटीआई, शिक्षण संस्थानों, गांवों और शहरों में नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों और आम नागरिकों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान, साइबर माध्यम से होने वाली नशे की तस्करी, कानूनी प्रावधानों तथा नशा छोड़ने के उपायों की जानकारी दी जा रही है।अभिभावकों से अपील की कि वह बच्चों के साथ संवाद बनाए रखें और उनकी गतिविधियों, मित्र मंडली तथा दिनचर्या पर नजर रखें।
विज्ञापन

अभियान में योगदान की अपील :
उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि किसी क्षेत्र में नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त, तस्करी या अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस या डायल-112 पर सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशा मुक्त हांसी अभियान केवल पुलिस का प्रयास नहीं बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। पुलिस, परिवार और समाज के संयुक्त प्रयासों से ही युवा पीढ़ी को सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें