फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: किसानों की बैठक में खनौरी बॉर्डर पहुंचने का किया आह्वान

Sun, 03 Mar 2024 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। रामायण टोल प्लाजा पर प्रधान राजू खरड़ की अध्यक्षता में टोल प्लाजा कमेटी की मासिक बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए किसान नेता दशरथ मलिक ने कहा कि किसानों को एकत्रित होकर खनौरी बॉर्डर व शंभू बॉर्डर पर जाना चाहिए। कमेटी के सदस्यों को गांव-गांव जाकर प्रचार करना चाहिए।
विज्ञापन

मलिक ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा हिसार के 72 गांवों के फसल मुआवजे के संबंध में हिसार के लघु सचिवालय के गेट पर धरना दिया जा रहा है। उस धरने को मजबूत करें ताकि पीड़ित किसानों को बीमा राशि मिल मिल सके। दशरथ मलिक ने बताया कि पिछले लगभग एक साल से संगठन प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मुआवजे की मांग को लेकर हिसार जिले में संघर्षरत है। पिछले पक्के मोर्चे के दौरान 72 गांवों का जो बीमा क्लेम बच गया था वह सात महीने से ज्यादा का वक्त बीत जाने के बावजूद जारी नहीं किया गया। इसी प्रकार गुलाबी सुंडी की वजह से कपास की फसल का नुकसान हुआ है, उसका मुआवजा भी किसानों का बकाया है। बैठक में कैलाश मलिक उप प्रधान, जिला अध्यक्ष दशरथ मलिक, मुकेश मलिक, जगबीर, पप्पु, कुलदीप फौजी, मोनू नयाना, रामकुमार खोखा, कृष्ण देपल व आजाद आदि मौजूद रहे।

बास टोल प्लाजा पर होगी युवा किसान शुभकरण की शोकसभा, प्रदेश भर से जुटेंगे किसान

बास। बास टोल प्लाजा पर 14 फरवरी से किसानों का बेमियादी धरना लगातार जारी है। पंजाब-हरियाणा के दाता सिंह वाला सीमा पर गोली लगने से दिवंगत किसान शुभकरण की शोक सभा रविवार को बास टोल प्लाजा पर होगी। इसमें जिले की सभी खाप और किसान संगठन युवा किसान शुभकरण को श्रद्धांजलि देंगे।
विज्ञापन




किसान सतीश चेयरमैन, मास्टर प्रताप बड़छप्पर, फूलकुमार भकलाना, मुकेश लोहान, जयपाल बास, माकड़ मोर, जोगेंद्र बास, सुरजीत लोहान, राजकुमार नंबरदार, उदयबीर, रामदिया, सुलतान इत्यादि किसानों ने बताया कि 21 फरवरी को दिल्ली कूच करते समय किसानों का पुलिस प्रशासन से टकराव हो गया था। इस दौरान सिर में गोली लगने से शुभकरण की मौत हो गई थी। शुभकरण की तेरहवीं रस्म क्रिया रविवार को है। उसी कड़ी में बास टोल प्लाजा पर चल रहे किसानों के धरने पर किसान संगठनों की शोक सभा होगी। इसमें पहुंचकर हिसार जिले के सभी किसान संगठन और सभी खापों के प्रतिनिधि युवा किसान शुभकरण को श्रद्धांजलि देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें