फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा निरोधक टीम ने 20 ग्राम हेरोइन सहित दो दबोचे

विज्ञापन
जिला पुलिस की नशा निरोधक टीम की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
जिला पुलिस की नशा निरोधक टीम ने उप निरीक्षक सतबीर सिंह के नेतृत्व में आजाद नगर से दो युवकों को 20 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया।
विज्ञापन

टीम ने गश्त के दौरान सूचना के आधार पर आजाद नगर स्थित विराट नगर से दो बाइक सवार दो युवकों को बाइक सहित काबू किया। पूछताछ में दोनों में से एक ने अपना नाम गीता कॉलोनी निवासी शंकर उर्फ काला व दूसरे ने अपना नाम चंद्रलोक कॉलोनी निवासी हरिकिशन उर्फ मोगली बताया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन व बाइक को पुलिस ने कब्जे में लेकर दोनों के खिलाफ आजाद नगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। दोनों आरोपियों को पुलिस शुक्रवार को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें