फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, आज उत्तरी व दक्षिणी जिलों में होगी बारिश

Fri, 20 Jun 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शनिवार को प्रदेश के मौसम में बदलाव आएगा। इस दौरान उत्तरी व दक्षिणी जिलों में बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी। वहीं, शुक्रवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन

भारतीय मौसम विभाग ने 21 जून को प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश का येलो अलर्ट किया है। 22 जून को झमाझम बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में लगातार मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। शुक्रवार को भी प्रदेश के गुरुग्राम, नूंह, पंचकूला व सोनीपत जिले में बूंदाबांदी दर्ज की गई, जबकि अन्य जिलों में हल्के बादल छाए रहे। इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी का भी सामना करना पड़ा। हिसार, भिवानी व सिरसा जिले को छोड़कर सभी जिलों में दिन का तापमान 35 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। सिरसा में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री रहा, जो कि प्रदेश में सर्वाधिक रहा। वहीं, गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
आगे ऐसा रहेगा मौसम
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 20, 21, 25 व 26 जून को काफी जगहों, 24 जून को कुछ जगहों और 22 व 23 जून को ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें