हिसार। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने क्रिप्टो करेंसी के नाम पर 7.19 लाख रुपये की ठगी के मामले में पंजाब के लुधियाना स्थित मनजीत नगर निवासी गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है।
पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि धोखाधड़ी में उसकी भूमिका और अन्य पहलुओं की जांच की जा सके। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक मुदगिल ने बताया कि सातरोड निवासी राजेश की शिकायत पर 16 मई को इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने क्रिप्टो करेंसी के नाम पर उससे 7 लाख 19 हजार रुपये ठग लिए थे। पुलिस इस मामले में पहले फतेहाबाद निवासी रविदत्त और मध्य प्रदेश निवासी अनिल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।