फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: डाढ़ी बाना पावर स्टेशन में लगेगा एक और 100 एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव डाढ़ी बाना स्थित 230/33 पावर सब स्टेशन की क्षमता दोगुना होगी। इस समय यहां 100 एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। अब 100 एमवीए क्षमता का एक और पावर ट्रांसफार्मर यहां लगाया जाएगा। क्षमता बढ़ने पर करीब 60 गांवों के बिजली उपभोक्ताओं को सीधे तौर पर फायदा पहुंचेगा। इतना ही नहीं आसपास के पांच पावर सब स्टेशनों का लोड भी इससे कम हो जाएगा।
विज्ञापन

बिजली निगम अधिकारियों के अनुसार नया पावर ट्रांसफार्मर साइट पर पहुंच चुका है और जल्द ही इसे चालू किया जाएगा। एक और ट्रांसफार्मर लगाने से पावर स्टेशन की क्षमता बढ़ेगी और शटडाउन की समस्या खत्म हो जाएगी। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिल सकेगी जबकि बिजली ट्यूबवेल आपूर्ति में भी सुधार होने की उम्मीद है।
बिजली निगम आपूर्ति को नियमित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। निगम का प्रयास है कि उपभोक्ताओं को पर्याप्त मात्रा में बिजली मिले और निगम को भी घाटा न होने पाए। पिछले नौ साल के दौरान बिजली निगम ने लाइन लोस कम करने पर ज्यादा फोकस किया है ताकि घाटे को पाटा जा सके और निगम ने इसमें काफी हद तक सफलता भी प्राप्त की है। इस समय ग्रामीण क्षेत्रों में लाइन लोस 50 से 60 प्रतिशत तक बना हुआ है जैसे ही जुलाई में जगमग योजना का काम पूरा होगा लाइन 20 से 25 प्रतिशत तक आने की संभावना है।
विज्ञापन

- इन सब स्टेशन का लोड होगा कम
पावर स्टेशन की क्षमता बढ़ने से पांच पावर सब स्टेशनों का लोड कम हो जाएगा। इन पावर सब स्टेशनों में गांव मंदोला, चांगरोड़, रुदड़ोल, खुडाना व नौरंगाबास शामिल हैं। इन पांच पावर स्टेशनों के तहत करीब 60 गांव आते हैं। इन गांवों के लोगों को ब्रेक डाउन की समस्या से निजात मिल सकेगी।
- विशेषज्ञों की टीम आएगी ट्रांसफार्मर चालू करने
निगम अधिकारियों के अनुसार पावर स्टेशन में नया ट्रांसफार्मर पहुंच चुका है। जल्द ही इसे चालू करवाने की योजना है। इसके लिए विशेषज्ञों की टीम आएगी और संपर्क हो चुका है। योजना है कि मई के अंत तक ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति शुरू कर दी जाए।
वर्जन:
डाढ़ी बाना में 100 एमवीए का एक और पावर ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। कुछ दिन में ही यह ट्रांसफार्मर चालू कर दिया जाएगा। इससे करीब 60 गांवों में बिजली आपूर्ति में सुधार आएगा। निगम बिजली क्षमता बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है।
विज्ञापन

-विवेक सांगवान, सीनियर सब स्टेशन इंजीनियर
फोटो=01 पावर स्टेशन में रखा हब ट्रांसफार्मर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें