फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: निरंकारी भवन रोड पर मुनादी करवाई, अगले सप्ताह से हटाया जाएगा अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने और बाजारों को व्यवस्थित करने के लिए नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। इसी क्रम में निगम टीम ने निरंकारी भवन रोड पर मुनादी कराकर अगले सप्ताह से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी। यह अभियान मेयर प्रवीण पोपली और निगमायुक्त नीरज के निर्देशों पर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

अतिरिक्त आयुक्त शालिनी चेतल व अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा के मार्गदर्शन में निगम टीम ने बस स्टैंड, तलाकी गेट, गुलाब सिंह चौक, रेलवे रोड और राजगुरु मार्केट क्षेत्र में भी कार्रवाई करते हुए सड़कों पर रखा सामान हटवाया और कुछ सामग्री जब्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें