फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वसहमति से अनिल सैनी सीनियर डिप्टी मेयर व जयवीर गुर्जर बने डिप्टी मेयर

विज्ञापन
नवनियुक्त सीनियर डिप्टी मेयर अनिल सैनी व डिप्टी मेयर जयवीर गुर्जर को बधाई देते डिप्टी स्पीकर रण? - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम हिसार के सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव मंगलवार को संपन्न हुआ। चुनाव में सर्वसहमति से भाजपा पार्षद अनिल सैनी को सीनियर डिप्टी मेयर और जयवीर गुर्जर को डिप्टी मेयर चुना गया।
विज्ञापन

इससे पहले सीनियर डिप्टी मेयर के लिए वार्ड 17 के पार्षद डॉ. महेंद्र जुनेजा ने वार्ड 4 के पार्षद अनिल सैनी मानी और वार्ड 3 की पार्षद शालू दीवान ने वार्ड 5 की पार्षद ज्योति महाजन के नाम का प्रस्ताव सबके समक्ष रखा। ज्योति महाजन ने अपने नाम के प्रस्ताव पर असहमति जताई। इसके बाद सभी पार्षदों ने अनिल सैनी के नाम पर सर्वसहमति जाहिर की। इसके बाद डिप्टी मेयर के पद के लिए वार्ड-16 के पार्षद विनोद ढांडा ने वार्ड-18 के पार्षद जयवीर गुर्जर के नाम का प्रस्ताव रखा। इस पर भी सभी पार्षदों ने सर्वसहमति जाहिर की। निगमायुक्त अशोक गर्ग के दिशा निर्देशों के अनुरूप संपन्न हुई पूरी प्रक्रिया के बाद चुनाव अधिकारी एवं नगर निगम की संयुक्त आयुक्त बेलिना ने सीनियर डिप्टी मेयर अनिल सैनी व डिप्टी मेयर जयवीर गुर्जर को प्रमाणपत्र सौंपा। इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष रणवीर गंगवा, मेयर गौतम सरदाना, भाजपा विधायक डॉ. कमल गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें