फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने दो बेटियों का गला रेता, देखकर पिता बदहवास, बोला- बेरहम मासूमों पर दया नहीं आई

Mon, 25 May 2020 11:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला, बरवाला(हिसार)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
गांव खेदड़ के पाबड़ा मार्ग पर झुग्गियों में रविवार को आटे में मिट्टी डालने से गुस्साई मां ने सब्जी काटने वाले चाकू से दो मासूम बेटियों का गला रेतकर हत्या कर दी। बाद में उसने खुद का गला रेतकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की। पुलिस ने दोनों बच्चियों के शव और चाकू को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने पति के बयान पर महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ के गांव भिराण निवासी अहमद अपनी पत्नी चारयां के साथ सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी करता है। कुछ दिनों से अहमद अन्य परिचितों के साथ गांव खेदड़ में पाबड़ा मार्ग पर बनीं झुग्गियों में रह रहा है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि सुबह 10 बजे अहमद काम पर गया तो घंटेभर बाद उसकी पत्नी चारयां खाना बनाने लगी। जब वह आटा गूंद रही थी तो बेटी ममता (3) और किरन (1) ने आटे में मिट्टी डाल दी।

इससे नाराज चारयां ने पहले तो दोनों बच्चियों को पीटा और बाद में चाकू से गला रेतकर दोनों की हत्या कर दी। बच्चियों की हत्या के बाद चारयां ने खुद की गर्दन पर भी चाकू से वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को ग्रामीणों और परिजनों की सहायता से हिसार के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


सदमे में है पिता अहमद
बेटियों की हत्या करने की सूचना के बाद से उसका पति अहमद गहरे सदमे में है। वह केवल इतना ही बता पाया कि उसका पूरा परिवार बर्बाद हो गया। फिर कुछ हौसला जुटाकर बोला कि कोई बात ही कोनी सुथरी, मजदूरी करा हां अर बच्चा ने पाला हां। मैं तो ठीक ठाक छोड़ अर काम पर गयो, मैंने के बेरो पाछै के होण रहो। यह कहने के बाद अहमद फफक फफक कर रोने लगा।

पति के बयान पर उसकी पत्नी चारयां के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल महिला चारयां का हिसार के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जैसे ही उसकी हालत में कुछ सुधार होगा तो आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

- कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें