फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सड़क पर उतरे कर्मी, एचकेआरएन कर्मियों को हटाने का किया विरोध

विज्ञापन
मांगों को लेकर सड़कों से गुजरते आक्रो​शित कर्मचारी।
विज्ञापन
हिसार।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गेट नंबर-4 के बाहर शुक्रवार को विभिन्न विभागों से कौशल निगम के कर्मचारियों को नौकरी से हटाने के विरोध में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान सुरेंद्र यादव ने की। मंच का संचालन सह-सचिव अशोक सैनी ने किया।
विज्ञापन

तमाम कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करतें हुए उपायुक्त कार्यालय तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत उपायुक्त कार्यालय से उपायुक्त प्रतिनिधि कृषि विभाग से अधिकारी नवीन राठी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला हिसार प्रधान सुरेंद्र यादव ने कहा कि हरियाणा सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले पूरे प्रदेश के कच्चे कर्मचारियों को जोब सुरक्षा की गारंटी दी गई। चुनाव के उपरांत अब तक प्रदेश सरकार हरियाणा रोजगार कौशल निगम के लगे हुए कर्मचारियों को विभिन्न विभागों मुख्य रूप से सिंचाई, पशुपालन, पंचायत विभाग में लगे कनिष्ठ अभियंता और अन्य से लगभग 4500 से 5000 कर्मचारियों को नौकरी से हटा चुकी है । संघ सरकार के कच्चे कर्मचारियों को हटाने के फैसले की कड़े शब्दों में निन्दा करता है। दूसरी ओर हरियाणा प्रदेश में लाखों पद खाली पड़े हैं। सरकार ने बड़े-बड़े वादे करके कच्चे कर्मचारियों में पक्का जॉब सुरक्षा का आश्वस्त किया और अध्यादेश जारी किया। भाजपा सरकार ने इन कर्मचारियों के बारे में कोई भी संज्ञान नहीं लिया तो पूरे प्रदेश का कर्मचारी व कच्चे कर्मचारी 20 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास के बाद बड़ा प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर रिटायर्ड जिला प्रधान मनोहर लाल जाखड़, नरेश गौतम, राजेश बागड़ी, रणबीर रावत, छबीलदास मोलिया, संदीप पुनिया, सुरेंद्र गोलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें