फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बुजुर्ग महिला से घर में घुसकर सोने की बाली छीनी, पुलिस ने तत्परता से दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। शहर के वार्ड-3 स्थित डॉ. लधाराम वाली गली में वीरवार देर शाम 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला चंद्रावल देवी से एक युवक द्वारा घर में घुसकर सोने की बाली छीनने का मामला सामने आया। घटना के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और महिला की बाली भी बरामद कर ली।
विज्ञापन

चंद्रावल देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने घर में अकेली बैठी थीं। इसी दौरान एक युवक घर में दाखिल हुआ और फोन पर बात करवाने के बहाने बातचीत शुरू की। अचानक उसने महिला के कान से 2.5 ग्राम वजनी सोने की बाली खींची और भाग निकला। महिला के शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सीसीटीवी से मिली पहचान
पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण कर जिस रास्ते से युवक फरार हुआ, उस क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। फुटेज में युवक की पहचान हुई, जो वार्ड 19 निवासी अमित उर्फ मीतू निकला। जांच अधिकारी एएसआई उपेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को कुछ ही घंटों की मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने वारदात स्वीकार की और छीनी गई बाली पुलिस ने उससे बरामद कर ली। पुलिस ने बताया कि आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें