फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मालगाड़ी पर सामान रखते समय करंट लगा, सेना के जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गांव सातरोड के पास रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी में सामान रखते समय ऊपर से गुजर रही बिजली की तार की चपेट में आने से सेना के एक जवान की मौत हो गई। हादसा रविवार रात उस समय हुआ, जब जवान अपने साथियों के साथ मालगाड़ी में सामान लोड कर रहा था।
विज्ञापन

मृतक की पहचान जयंती बाई (32) के रूप में हुई है, जो गुजरात का रहने वाला था और सैनिक छावनी में तैनात था। रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे जवान अपने साथियों के साथ रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी में सामान रखने गया था। इसी दौरान सामान रखते समय वह मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया, जहां ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गया।
हादसे के बाद साथियों ने तुरंत उसे सेना के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद सेना के अधिकारियों की ओर से मृतक जवान के परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें