फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला का रात्रि तापमान 14.5 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दिन में धूप पसीने छूटा रही है तो रात में भी तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर गया है। शुक्रवार को अंबाला का रात्रि तापमान प्रदेश में सबसे अधिक 14.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन

रोहतक, सिरसा, भिवानी और अंबाला चार ऐसे जिले रहे जहां का रात्रि तापमान 14 डिग्री से अधिक रहा। सबसे कम रात्रि तापमान करनाल का 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान की बात करें तो नारनौल का अधिकतम तापमान 34.2 और हिसार का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में सभी स्थानों पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। एचएयू के कृषि मौसम विभाग के अनुसार 27 फरवरी तक प्रदेश में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। हालांकि उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आ सकती है। 28 फरवरी से पश्चिमी-विक्षोभ की संभावना के कारण मौसम में बदलाव होगा।
विज्ञापन

विभिन्न स्थानों का तापमान
स्थान अधिकतम न्यूनतम
अंबाला 31.1 14.5
भिवानी 31.8 14.2
हिसार 33.6 12.7
करनाल 30.0 11.8
नारनौल 34.2 12.0
रोहतक 31.1 14.2
सिरसा 32.4 14.1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें