फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत अमर उजाला का साइक्लोथॉन कल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अमर उजाला हिसार संस्करण के चौथे स्थापना दिवस पर मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत वीरवार को सुबह 6 बजे से साइक्लोथॉन आयोजित कर रहा है। इस साइकिल रैली में प्रदेश के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि मेयर गौतम सरदाना होंगे।
विज्ञापन

इस साइकिल रैली का उद्देश्य सिंगल यूज प्लास्टिक को रोकना व हरियाली को बढ़ावा देना है। अर्बन एस्टेट टू स्थित अमर उजाला कार्यालय के सामने डिप्टी स्पीकर पर्यावरण प्रेमी साइकिलिस्ट को अपना संदेश देकर रवाना करेंगे। विशिष्ट अतिथि मेयर गौतम सरदाना अपना संदेश देने के बाद साइकिल रैली का हिस्सा भी बनेंगे। कार्यक्रम के सहयोगी शर्माजी प्रॉपर्टीज के संचालक मनोज शर्मा अपनी टीम के साथ इस रैली में शामिल होंगे।
साइकिल रैली में हिसार रोडीज क्लब की विशेष उपस्थिति रहेगी। इस ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. अरुण अग्रवाल, डॉ. सुभाष थरेजा, इंटरनेशनल साइकिलिस्ट डॉ. निशांत मेहता ,डॉ. गुरदीप ,डॉ. आरके वर्मा, मॉडर्न ऑटो मोबाइल के सीईओ आरके चहल, डॉ. नरेंद्र रोहिल्ला, डॉ. अशोक यादव, मनोज गुप्ता, शशि सहित ग्रुप के अन्य सदस्य भी प्रतिभागिता करेंगे। हिसार राइडर्स साइकिल क्लब की टीम भी इसमें शामिल होगी। अर्बन एस्टेट टू स्थित अमर उजाला कार्यालय से यह साइकिल रैली मटका चौक, पुरानी सब्जी मंडी, पड़ाव चौक, बस अड्डा, पारिजात चौक, बीकानेर चौक, रानी लक्ष्मीबाई चौक से होते हुए महाबीर स्टेडियम में संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें