फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एचएयू में पहुंचे पूर्व छात्राें ने 52 साल पुरानी यादों को ताजा किया

विज्ञापन
एचएयू में पूर्व छात्रों को संबो​धित करते कुलपति प्रो. बीआर कांबोज
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के फैकल्टी हाउस में कृषि महाविद्यालय की ओर से 1971 पासआउट बैच के बीएससी ऑनर्स कृषि के पूर्व छात्रों के लिए 3 दिवसीय पूर्व छात्र-मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें 45 पूर्व छात्रों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज उपस्थित रहे। वर्ष 1966-67 सत्र के प्रो. टीसी कुंडू, डॉ. एसके अग्रवाल, डॉ. एमपी गुप्ता, डॉ. एलएस कौशिक, डॉ. दल सिंह, डॉ. जेके डांग विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।
विज्ञापन

अपने बैच के गोल्ड मेडलिस्ट रहे पूर्व छात्र डॉ. मणिराम सहारण ने बताया कि एल्युमनाई मीट के दौरान पूर्व छात्रों ने अपना परिचय दिया। जिसके बाद विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान की यादों को ताजा किया। उन्होंने बताया कि पूर्व छात्रों ने एचएयू के कृषि पर्यटन, संग्रहालय, एग्रो बिजनेस टूरिज्म सेंटर सहित अन्य स्थलों का दौरा कर महत्वूपर्ण जानकारियां प्राप्त की। मिलन समारोह के दौरान पूर्व छात्रों ने दो मिनट का मौन रखकर 1971 बैच के स्वर्गवासी साथियों को श्रद्धांजलि भी दी। सांयकाल में हुई आमसभा की अध्यक्षता कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एसके पाहुजा ने की।
बागवानी विभाग के सहायक वैज्ञानिक डॉ. सतपाल बलौदा व डॉ. प्रिंस ने इस कार्यक्रम का समन्यवन कर पूर्व छात्र-छात्राओं को एचएयू के अनुवांशिकी एवं पौध-प्रजनन विभाग तथा बागवानी विभाग के शोध प्रक्षेत्र का भ्रमण करवाया। हांसी के कश्मीरी लाल ग्रोवर ने आध्यात्मिक विषय पर चर्चा भी की। पूर्व छात्र-छात्राओं के सम्मान में शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें