फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर ने व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

विज्ञापन
ाजगुरु मार्केट में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी देते मेयर गौतम सरदाना। साथ हैं निगम - फोटो : Hisar
विज्ञापन
शहर के मुख्य बाजारों में अतिक्रमण की समस्या का समाधान करने के लिए मेयर गौतम सरदाना ने मंगलवार को बाजारों का निरीक्षण किया। इस दौरान मेयर ने राजगुरु मार्केट के व्यापारियों को 48 घंटे में अपने स्तर पर अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए। इसके बाद यदि कोई व्यापारी बरामदों व सड़क पर अतिक्रमण करता हुआ पाया गया तोे निगम प्रशासन द्वारा उसके चालान काटे जाएंगे।
विज्ञापन

मेयर ने व्यापारियों की मांग पर लाजपत राय मार्केट में बरामदों के आगे बने चबूतरों व अन्य प्रकार के अतिक्रमण को जेसीबी से हटाने के निर्देश दिए। वहीं, लाजपत राय मार्केट की नक्शे के अनुरूप पैमाइश करने के लिए भी कहा गया। इस दौरान मेयर के साथ निगम के अधीक्षक अभियंता रामजीलाल, एक्सईएन संदीप कुमार, एमई सुनील लांबा, एमई संदीप बैनीवाल, जेई रामदिया शर्मा, एलओ प्रवीण कुमार व बिजली निगम से एसडीओ सुमन मौजूद रहीं।
बाजारों में व्यवस्था बनाना व्यापारियों के हाथ में
मेयर ने व्यापारियों से कहा कि बाजारों में व्यवस्था बनाना उनके स्वयं के हाथ में है। पहले व्यापारी को समझना होगा कि वह अपने वाहनों को पार्किंग की जगह पर खड़ा करें। वह बरामदों, सड़क पर अतिक्रमण न करें। उन्होंने इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों को आदेश दिए कि राजगुरु मार्केट व लाजपत राय मार्केट की दुकानों के पीछे बनी जगह में गेट लगाने का कार्य जल्द पूरा करें। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि सभी मिलकर पार्किंग एरिया में शौचालय की जगह फाइनल करें, जिससे शौचालय का जल्द निर्माण हो सके।
विज्ञापन

एसडीओ को बाजारों में व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश
मेयर ने बिजली निगम की एसडीओ सुमन को लाजपत राय मार्केट में बिजली के तारों पर आने वाले पेड़ों की कटिंग करवाने के लिए कहा। राजगुरु मार्केट में शहीद राजगुरु की प्रतिमा के पास खाली बिजली के खंभों को हटाने और बाजारों में बिजली व्यवस्था को गर्मियों के मौसम से पहले बेहतर बनाने के लिए निर्देश दिए गए। एसडीओ ने बुधवार से ही पेड़ों की कटिंग करवाने का आश्वासन दिया।
यह भी दिए आदेश
मेयर ने लाजपत राय मार्केट में बरसाती पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करवाने के लिए एसई व एक्सईएन को आदेश दिए। लाजपत राय मार्केट में बंदर पकड़ने के आदेश दिए। वहीं, व्यापारियों की मांग पर शौचालय बनाने को कहा। सफाई दरोगा को नियमित रूप से लाजपत राय मार्केट के मंदिर व मार्केट में सफाई करवाने के निर्देश दिए। लाजपत राय मार्केट में एलईडी लाइट लगाने को कहा। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बाजारों में सीवरेज लाइन की सफाई करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान अविनाश सरदाना, गुलशन कुमार, प्रकाश, शमशेर सिंह, विनोद स्वामी, राजगुरु मार्केट प्रधान महेश चौधरी, सचिव सुरेंद्र बजाज, टीनू आहुजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें