फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: तलवंडी राणा के लिए 7 करोड़ में बनेगा वैकल्पिक रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बीएंडआर की तरफ से तलवंडी राणा के लिए प्रस्तावित वैकल्पिक रोड के निर्माण पर करीब 7 करोड़ रुपये की लागत आएगी। बीएंडआर ने रोड को लेकर एस्टीमेट तैयार कर लिया है। अब इसे मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा। एस्टीमेट को मंजूरी मिलने के बाद इसका डिटेल एस्टीमेंट और फिर डीएनआईटी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले दिनों उपमुख्यमंत्री ने ग्रामीण व अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसमें ग्रामीणों व अधिकारियों की तरफ से दो अलग-अलग सुझाव आए थे। ग्रामीणों की मांग के अनुसार उन्हें उन्हें एमटू होटल से बॉटलिंग प्लांट और यहां से एयरपोर्ट की चहारदीवारी के साथ-साथ एनएच 9 तक रोड बनाकर दिया जाए। वहीं बीएंडआर के अधिकारियों ने ग्रामीणों को बॉटलिंग प्लांट से एयरपोर्ट की चहारदीवारी के साथ-साथ एनएच 9 तक रोड बनाकर देने का सुझाव दिया था। इसके बाद बीएंडआर के चीफ इंजीनियर ने मौके पर आकर दो विकल्पों का निरीक्षण किया था और विभाग के सुझाव को सही माना।
रोड के निर्माण में नहीं आएगी अड़चन
अधिकारियों की मानें तो इस रोड के निर्माण में ज्यादा अड़चन नहीं आएगी। वन विभाग से जितनी जमीन ली जाएगी, उसके बदले में एयरपोर्ट की अतिरिक्त पड़ी जमीन उन्हें दे दी जाएगी। डीसीएम की करीब 450 वर्ग गज जमीन इस रास्ते में आ रही है, जिसे लेने में ज्यादा खर्च व ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। अधिकारियों के मुताबिक इस रोड की लंबाई 2.4 किलोमीटर व चौड़ाई साढ़े 7 मीटर होगी।
विज्ञापन

ग्रामीण राणा माइनर से ही रोड शुरू करने की मांग पर अड़े
ग्रामीण इस रोड को राणा माइनर से शुरू कर बॉटलिंग प्लांट के बाहर से एयरपोर्ट की चहारदीवारी के साथ-साथ एनएच 9 तक बनाने की मांग पर अड़े हैं। संघर्ष समिति की मानें तो बीएंडआर की तरफ से सुझाया गया मार्ग एयरपोर्ट की तीसरी हवाई पट्टी बनने के साथ ही बंद हो जाएगा। मगर उनकी तरफ सुझाया गया रोड भविष्य में कभी बंद नहीं होगा। अगर सरकार एनएच 9 से एयरपोर्ट की चहारदीवारी के साथ-साथ 1.8 किलोमीटर तक का रोड बनाकर दे दे और आगे राणा माइनर तक रोड निर्माण की फाइल चला दे तो ग्रामीण अपना आंदोलन समाप्त कर देंगे। उधर संघर्ष समिति के मुताबिक उनकी जिला प्रशासन से बातचीत चल रही है कि संभावना है कि ग्रामीणों को आवागमन के लिए अस्थायी रोड जल्द ही दे दिया जाए।



संघर्ष समिति का आरोप : सरकार के कुछ लोग ग्रामीणों के फूट डालने की कर रहे कोशिश

गांव तलवंडी राणा के बाईपास पर रोड बचाओ संघर्ष के बैनर तले दिए जा रहे धरने को सोमवार को 21वां दिन हो गया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष एडवोकेट ओमप्रकाश कोहली ने कहा कि उन्हें ज्ञात हुआ है कि सरकार के पक्ष के कुछ लोग ग्रामीणों में फूट डालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे अपने मकसद में कभी कामयाब नहीं होंगे। ग्रामीण पूरी तरह से एकजुट हैं। बरवाला विधायक जोगीराम सिहाग भी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे हलके के विधायक होने के नाते पूरी तरह से ग्रामीणों के साथ हैं। वे लगातार सरकार के संपर्क में है और स्थायी मार्ग के लिए उनके प्रयास जारी हैं। इस मौके पर किसान नेता दिलबाग हुड्डा, जिला पार्षद समुंद्र बूरा, डॉ. मिश्री नंबरदार, गोपाल बावता, राजेंद्र जांगड़ा धांसू, बलबीर बिश्नोई, राजा पूनिया आदि मौजूद रहे।
तलवंडी राणा के वैकल्पिक रोड को लेकर एस्टीमेट लगभग तैयार कर लिया है। इसके निर्माण पर 6.50 से 7 करोड़ रुपये की लागत आएगी। एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय भेजा जाएगा, जहां से मंजूरी मिलेगी। - दलबीर राठी, एसडीओ, बीएंडआर


मिल गेट रोड के लिए 10 एजेंसियों ने किया आवेदन

उधर मिल गेट से लाहौरिया चौक तक बनाए जाने वाले रोड के लिए 10 एजेंसियों ने आवेदन किया है। बीएंडआर ने सभी की तकनीकी बोली खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। तकनीकी बोली में खरी उतरने वाली एजेंसियों की वित्तीय बोली जांची जाएगी। यह कार्य मुख्यालय करेगा। इसके बाद सबसे कम बोली लगाने वाली एजेंसी को टेंडर अलॉट कर दिया जाएगा। वर्क ऑर्डर देने के साथ ही एजेंसी काम शुरू कर देगी। इस पूरी प्रक्रिया में एक माह का समय लग जाएगा। इस रोड की लंबाई 1690 मीटर है और इसके निर्माण पर 7.80 करोड़ रुपये लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें