फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: कुलदीप बिश्नोई के छोटे बेटे चैतन्य ने पंजाबी समाज की लड़की से की सगाई, समाज के लोग बना रहे निशाना

Tue, 28 Feb 2023 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

कुलदीप बिश्नोई के बेटे चैतन्य के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर समाज के लोग उनको निशाना बना रहे हैं। युवती से अंतरजातीय सगाई को लेकर बिश्नोई समाज के लोग निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन
चैतन्य बिश्नोई और उनकी मंगेतर। 
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार के पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई एक बार फिर से सोशल मीडिया में वायरल हो गए हैं। बिश्नोई समाज के लोग सोशल मीडिया पर उन पर हमला बोल रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुलदीप बिश्नोई के छोटे बेटे चैतन्य बिश्नोई ने पंजाबी समाज की लड़की के साथ सगाई की है। उनकी सगाई की फोटो तथा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। चैतन्य बिश्नोई के साथ आदमपुर में भव्य बिश्नोई की पुरानी फोटो भी वायरल की जा रही हैं।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार कुलदीप बिश्नोई के छोटे बेटे चैतन्य बिश्नोई की 25 फरवरी को दिल्ली में सगाई हुई है, जिसमें केवल परिवार के लोग ही शामिल हुए। चैतन्य बिश्नोई ने सगाई की कुछ फोटो अपनी फेसबुक पर अपलोड की थी, जिसके बाद समाज के लोगाें ने लड़की के बारे में जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि लड़की का नाम सृष्टि अरोड़ा है। पंजाबी समाज की लड़की होने पर बिश्नोई समाज के कुछ लोगों ने इसका विरोध किया है। फेसबुक, व्हाट्सएप ग्रुप, ट्विटर पर कुलदीप बिश्नोई के परिवार को निशाना बनाया जा रहा है।

बिश्नाेई समाज संस्कृति बचाओ आंदोलन के नाम से एक फोटो वायरल हाे रहा है, जिसमें कुलदीप बिश्नोई का फोटो लगाया गया है। भव्य बिश्नोई का उनकी मंगेतर के साथ पुराना फोटो लगाया गया है। साथ ही चैतन्य बिश्नाई व सृष्टि का फोटो भी लगाया गया है। इस बारे में कुलदीप बिश्नोई का पक्ष लेने का प्रयास किया गया लेकिन वह फोन पर उपलब्ध नहीं हाे सके।
विज्ञापन




बिश्नोई समाज के राजस्थान के एक संत ने लिखा है यदि किसी की कलाई घड़ी खराब होती है तो केवल व्यक्ति की समय सारिणी खराब होती है, परंतु घंटाघर की घड़ी सामाजिक मर्यादा छोड़ती है तो समूचे शहर का शेड्यूल प्रभावित होता है। घंटाघर से पूरे नगर का समय प्रबंधन होता है। यही बात आज समाज पर लागू होती है।

52 सेकेंड का वीडियो
सगाई कार्यक्रम का 52 सेकेंड का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर है, जिसमें चैतन्य बिश्नोई डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनकी मां रेणुका बिश्नोई तथा पिता कुलदीप बिश्नोई भी साथ में डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में कई लड़कियां भी ग्रुप डांस करते दिख रही हैं।
विज्ञापन


पहले भव्य बिश्नोई की सगाई का हुआ था विरोध...
वर्ष 2021 में कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई ने मेहरीन पीरजादा के साथ सगाई की थी, तब बिश्नोई समाज में इसका काफी विरोध हुआ। इसके बाद जुलाई 2021 में भव्य बिश्नोई ने सगाई तोड़ने का एलान किया। उसके बाद भव्य बिश्नाेई आगे की पढ़ाई के लिए विदेश चले गए थे। कुलदीप बिश्नोई के आदमपुर विधानसभा से विधायक पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल होने के बाद अक्तूबर 2022 में भव्य बिश्नोई बिश्नोई ने आदमपुर उपचुनाव में कमल खिलाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें