फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: प्रदेशभर में अक्तूबर से गेहूं के साथ बाजरे का भी होगा वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। प्रदेशभर में पात्र राशनकार्ड धारकों को अक्तूबर से गेहूं के साथ बाजरा भी वितरित किया जाएगा। अंत्योदय परिवारों को 35 किलोग्राम गेहूं के स्थान पर 23 किलोग्राम गेहूं और 12 किलोग्राम बाजरा मिलेगा। गेहूं 31 जुलाई तक सभी डिपो पर पहुंचाने की तैयारी की जा रही है जबकि बाजरा सितंबर तक उपलब्ध करा दिया जाएगा। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने इस संबंध में सभी जिलों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) और राज्य हिस्सेदारी के तहत अक्तूबर के लिए गेहूं और बाजरे के अग्रिम आवंटन के आदेश जारी किए गए हैं। इसके तहत अक्तूबर से अंत्योदय (एएवाई) राशन कार्डधारकों को प्रति राशन कार्ड 23 किलोग्राम गेहूं और 12 किलोग्राम बाजरा जबकि बीपीएल परिवारों को प्रति राशन कार्ड 4 किलोग्राम गेहूं और 1 किलोग्राम बाजरा दिया जाएगा। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) 6,62,500 क्विंटल गेहूं उपलब्ध कराएगा जबकि आवश्यकता 8,45,690.95 क्विंटल की है। शेष 1,83,190.95 क्विंटल बाजरा राज्य सरकार की हिस्सेदारी से उपलब्ध कराया जाएगा। हर जिले के लिए गेहूं और बाजरे का अलग-अलग आवंटन निर्धारित किया है। एनएफएसए के तहत गेहूं का उठान 31 जुलाई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। बाजरे के उठान का कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा। राशन का वितरण केवल आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के बाद पीओएस मशीनों के माध्यम से किया जाएगा ताकि पात्र पारदर्शिता बनी रहे।
जुलाई और अगस्त माह का राशन वितरित किया जा चुका है। फिलहाल सितंबर और अक्तूबर के राशन के संबंध में निर्देश मिले हैं। पिछले वर्ष सरकार ने बाजरे की खरीद नहीं की थी इसलिए वितरण भी नहीं किया गया। इस बार अक्तूबर से बाजरे का वितरण शुरू किया जाएगा। - अमित शेखावत, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं व बाजरे का कुल आवंटन (क्विंटल में)

जिला गेहूं बाजरा कुल अनाज
भिवानी 31553.04 8704.01 40257.05
चरखीदादरी 11871.6 3325.98 15197.65
फतेहाबाद 26704.95 7349.80 34054.75
हिसार 46074.46 12747.24 58821.70
सिरसा 35335.95
9755.55 45091.50
गुरुग्राम 19750.346033.71
25784.05
फरीदाबाद -42822.2812093.5754915.85
अंबाला 27132.64 7584.66 34717.30
झज्जर 20617.905830.60-26448.50
जींद 36755.710069.56-46825.30
कैथल 29849.50
8211.50-38061.00
करनाल 41253.53-11380.8252634.35
कुरुक्षेत्र 24858.546910.7631769.30
महेंद्रगढ़ 22220.40-6216.1028436.50
मेवात48077.212720.37
60797.60
पलवल 35799.99-9687.81
45487.80
पंचकूला 13032.693308.0616340.75
पानीपत 34902.319590.89-44493.20
रेवाड़ी 20065.615656.59-
25722.20
रोहतक 24083.056752.45-
30835.50
सोनीपत 34282.009541.25-43823.25
यमुनानगर 35456.18- 9719.67
45175.85
कुल
6,62,500.00
1,83,190.95 8, 45, 690.95
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें