फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिवरेज लाईन डालने लापरवाही के आरोप लगाए, चेयरमैन को मौके पर बुलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। शहर के मुख्य मार्ग के किनारे डाली जा रही सीवरेज लाइन में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए लोगों ने शनिवार को नगर पालिका के चेयरमैन को मौके पर बुलाया। चेयरमैन रमेश बैटरीवाला ने बिना किसी सक्षम व्यक्ति के मौजूदगी के पाइप लाइन डालने पर हैरानी जताते हुए जन स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से इस बारे में बात की। चेयरमैन ने स्थिति में सुधार नहीं होने पर इस मामले में कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि जो 36 ईंच की पाइप डाली जा रही है वह पर्याप्त नहीं है। क्योंकि इसी साइज की पहले से लाइन डली हुई है, जो अक्सर जाम रहती है। इसके स्थान पर अधिक क्षमता की पाइप लाइन डाली जाए, जिससे कि समस्या का समाधान हो सके। जो पाइप लाइन जमीन में जोड़ी जा रही है, उसका लेवल और बेड भी ठीक नहीं हैं। भविष्य में लीकेज होने पर सड़क व दुकानों को काफी नुकसान पहुंचा सकता है।
नगर पालिका के चेयरमैन रमेश बैटरीवाला ने बताया कि जिस इलाके में पाइप लाइन डाली जा रही है वहां के निवासियों ने उन्हें मौके पर बुलाया था। जब वह वहां पहुंचे तो वहां पर ना ही तो ठेकेदार था व ना ही उसका कोई सुपरवाइजर। न ही जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोई मौजूद था। केवल मजदूर ही पाइप डालने का कार्य कर रहे थे। इस संबंध में जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ कुलदीप कोहाड़ से बात की है। अधिकारियों को नियमानुसार कार्य करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें