फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एचएयू में नियुक्तियों के लिए वरिष्ठ प्रोफेसरों की अनदेखी के आरोप, पीएम को भेजी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में प्रशासनिक पदों की नियुक्तियों में वरिष्ठ प्रोफेसरों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए अधिवक्ता हर्षदीप गिल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शिकायत भेजी है।
विज्ञापन

गिल ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने डीन कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर और डायरेक्टर स्टूडेंट्स वेलफेयर के पदों पर वरिष्ठ प्रोफेसरों के बजाय अन्य लोगों को नियुक्त किया, जो विश्वविद्यालय के अधिनियम और नियमावली के खिलाफ है। शिकायत में कहा गया है कि डॉ. एस.के. पाहुजा और डॉ. आर.के. गोयल जैसे वरिष्ठ प्रोफेसर पहले इन पदों पर कार्य कर चुके हैं, जबकि नियमों के अनुसार वे दोबारा इन पदों के लिए पात्र नहीं हैं। गिल ने विश्वविद्यालय के नियमों की जांच कराने और उचित कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें