फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पानी भरी पाइपलाइन में निर्माण का आरोप, पार्षद ने मांगी जांच

Thu, 11 Jun 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। वार्ड-19 के पार्षद सत्यवान पान्नू ने आजाद नगर में बिछाई जा रही बरसाती पानी की पाइपलाइन के निर्माण कार्य में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए निगम आयुक्त को शिकायत दी है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पार्षद का आरोप है कि कई स्थानों पर पानी भरे गड्ढों में ही पाइप डालकर ऊपर मिट्टी भर दी गई, जिससे पाइपों का मजबूत आधार तैयार नहीं हो सका। उन्होंने पुराने कंक्रीट मसाले के दोबारा उपयोग, मानकों के विपरीत मैनहोल निर्माण और पानी सप्लाई लाइन को मैनहोल के बीच से निकालने पर भी सवाल उठाए। पान्नू ने पाइपों की गुणवत्ता पर संदेह जताते हुए खुदाई से निकली मिट्टी व मलबे की कथित अवैध बिक्री की जांच की मांग की है। शिकायत के साथ उन्होंने फोटो और वीडियो भी अधिकारियों को भेजे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें