हिसार। गुरु दक्ष राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के टेक्सटाइल प्रोसेसिंग विभाग के सत्र 2022-25 के सभी विद्यार्थियों का ऑन/ऑफ-कैंपस प्लेसमेंट मिली।
यह विभाग की बड़ी उपलब्धि है, जिसमें सभी विद्यार्थियों को भारत की प्रतिष्ठित टेक्सटाइल प्रोसेसिंग कंपनियों में रोजगार मिला है। संस्थान के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। परितोष पाराशर, टीपीओ एवं विभागाध्यक्ष मनदीप नागपाल ने बताया कि विद्यार्थियों को 3.8 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज मिला है।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष कंप्यूटर, डाॅ. मुकेश बंसल, लेक्चरर कनक प्रभा, लेक्चरर रमेश शर्मा, एटीपीओ संजय सिगड़ व स्टाफ के साथ कंपनी के अधिकारी भी उपस्थित रहे। संवाद