हिसार। आगामी धुंध के मौसम को देखते हुए रेलवे ने अजमेर-अमृतसर और अमृतसर-अजमेर ट्रेन को करीब तीन माह के लिए रद्द करने का फैसला किया है। ट्रेन संख्या 19611 अजमेर-अमृतसर 3 दिसंबर से 27 फरवरी तक और ट्रेन संख्या 19614 अमृतसर-अजमेर 4 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 19611 का संचालन सप्ताह में दो दिन वीरवार और शनिवार को होता है जबकि ट्रेन संख्या 19614 शुक्रवार और रविवार को चलती है।ट्रेन संख्या 14527 और 14528 बठिंडा-श्रीगंगानगर-बठिंडा का संचालन अब डीजल के बजाय इलेक्ट्रिक इंजन से किया जाएगा। रेलवे के अनुसार, इलेक्ट्रिक इंजन की बेहतर गति क्षमता से ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी। साथ ही डीजल इंजन का इस्तेमाल बंद होने से कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी।