फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बुगाना में तीन माह पहले हुई सोनू की हत्या का बदला लेने के लिए अजय को मारी थी गोली, दो पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बुगाना गांव में शनिवार सुबह अजय पर गोली मारने के मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं शहर के निजी अस्पताल में भर्ती अजय ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि करीब तीन माह पहले गांव के ही सोनू की हत्या हुई थी। उसका बदला लेने गांव के ही अमन और अन्य ने उसके कूल्हे पर गोली मारी। वहीं, राजकीय रेलवे पुलिस ने अजय के बयान पर अमन और अन्य के खिलाफ हत्या और शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए बयान में बुगाना गांव के रहने वाले अजय ने बताया कि वह शनिवार सुबह 10 बजे खेत में पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गया था। पौने 11 बजे बाइक पर पशुओं का चारा रखकर खेत से घर लौट रहा था। रेलवे लाइन के साथ कच्चे रास्ते पर झाड़ियों से अमन और उसका साथी निकलकर आए। अमन के हाथ में पिस्तौल थी। पिस्तौल देख वह अपनी जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागा तो अमन ने दो फायर किए, एक गोली उसके कूल्हे में लगी। इसके बाद परिवारवालों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस जांच में हत्या से नहीं था कोई ताल्लुक
अजय ने बताया कि करीब 3 माह पहले गांव के सोनू की हत्या कर दी थी। हत्या की वारदात के बाद उसका और उसके परिवार के सदस्यों का नाम लिखवाया गया था। पुलिस जांच में उसका नाम उजागर नहीं हुआ। करीब तीन-चार दिन पहले अमन ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अजय को जान से मारने की धमकी दी थी। इसी रंजिश में अमन ने अपने साथी के साथ मिलकर उसे गोली मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें